मुजफ्फरनगर, सितम्बर 8 -- मुजफ्फरनगर में सपा सांसद हरेंद्र मलिक को हाउस अरेस्ट करने के बावजूद पुलिस को चकमा देकर सहारनपुर में मस्जिद स्थल पर पहुंचने और शहर में वर्ष 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के पोस्टर चस्पा होने बड़ा ऐक्शन हुआ है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने देर रात ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना सिविल लाइन के आठ और शहर कोतवाली के छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। इनमें चार दारोगा, स्थानीय अभिसूचना ईकाई (एलआईयू) के एक उपनिरीक्षक और नौ सिपाही शामिल हैं। सोमवार को मुजफ्फरनगर दंगे की 13वीं बरसी थी। इसे लेकर मुजफ्फरनगर समेत आसपास के कई शहरों में अखिलेश यादव की फोटो के साथ दंगों को पोस्टर लगा दिए गए। इसमें लिखा था 'न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे।' शहर में रोडवेज बस स्टैंड सहित कई प्रमुख चौराहे पर पोस्टर चस्पा देख पुलिस प्रशासन मे...