दंगा रोकने गए SHO की अंगुली तोड़ी, कांस्टेबल को पीटा; बिहार के मधुबनी वार्ड पार्षद के घर बवाल
विधि संवाददाता, जून 24 -- बिहार के मधुबनी जिले में भारी बवाल हुआ है। दरअसल यहां दंगा रोकने पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। यहां पुलिस की जमकर पिटाई भी की गई है। इस हमले में SHO की अंगुली टूट गई है। पुलिस एक वार्ड पार्षद के घर पहुंची थी जिसके बाद उसपर हमला किया गया है।बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 11 बजे थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी करने वार्ड पार्षद के घर पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। हालांकि दो हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात शहर के पुरानी बस स्टैंड मोहल्ला में हुई है। उधर, आरोपितों ने आरोप को निराधार बताया है। नगर निगम वार्ड 15 के पार्षद रूम्मी देवी सहित छह लोगों के खिलाफ थाना में एफआईआर दर्ज की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.