मुजफ्फरपुर, नवम्बर 26 -- साहेबगंज। थाना क्षेत्र के गुलाब पट्टी गांव में बुधवार को पुलिस ने छापेमारी कर दंगा के पुराने मामले में नामजद अभियुक्त हरेंद्र सहनी को गिरफ्तार किया है। केस के अनुसंधानक अशोक कुमार राम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त गुलाबपट्टी निवासी सूरज सहनी का पुत्र है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.