संभल, जून 7 -- दंगा पीड़ित एवं प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत, सहायता और पुनर्वास सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में राहत एवं पुनर्वास सहायता हेल्प डेस्क की स्थापना की है। इस पहल का उद्देश्य प्रभावित लोगों को आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन और सरकारी सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। हेल्प डेस्क पर दंगा पीड़ितों और प्रभावित परिवारों के प्रकरणों का पंजीकरण किया जाएगा। साथ ही राहत एवं पुनर्वास संबंधी योजनाओं की जानकारी देने, सहायता उपलब्ध कराने तथा शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का कार्य भी किया जाएगा। जनपद प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति या परिवार किसी दंगे से प्रभावित हुआ है अथवा उन्हें ऐसे किसी प्रभावित परिवार की जानकारी है तो वह हेल्प डेस्क से संपर्क क...