बदायूं, अप्रैल 10 -- बदायूं। जिले में कानून-व्यवस्था को हर हाल में नियंत्रण व बेहतर रखने के लिए पुलिस लाइन मैदान में दंगा नियंत्रण ड्रिल आयोजित की गई। एसएसपी अंकिता शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने उग्र भीड़ से निपटने, हालात काबू करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के तरीकों का सजीव अभ्यास कर अपनी तैयारियों को परखा। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार को दंगा नियंत्रण (बलवा) मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ, जिसमें वास्तविक हालात जैसा दृश्य तैयार कर पुलिस की कार्यकुशलता का परीक्षण किया गया। एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में पुलिसकर्मियों ने दंगाइयों और पुलिस की भूमिका निभाते हुए उग्र भीड़ को नियंत्रित करने की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास किया। शुरुआत में प्रदर्शनकारियों को समझाने और चेतावनी देने के तरीके अपनाए गए, लेकिन भीड़ के उग्र होने पर पुलिस ने मोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.