दंगा नियंत्रण ड्रिल एवं बलवा ड्रिल का किया अभ्यास
रामपुर, मई 15 -- रामपुर,संवाददाता। पुलिस लाइन ग्राउंड में दंगा नियंत्रण ड्रिल एवं बलवा ड्रिल का आयोजन हुआ। इस ड्रिल में जनपद के पुलिस बल द्वारा विभिन्न टीमें गठित कर दंगा व बलवा नियंत्रण के दौरान अपनायी जाने वाली समस्त विधिक कार्यवाहियों एवं टैक्टिकल उपायों का क्रमबद्ध अभ्यास किया गया। ड्रिल के दौरान पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण, उपद्रवियों को नियंत्रित करने, आंसू गैस एवं अन्य दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रभावी उपयोग, बल प्रयोग की वैधानिक प्रक्रिया तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया एवं सभी अधिकारी/कर्मचारियों को संवेदनशील परिस्थितियों में संयम, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.