दंगा नियंत्रण अभ्यास में पुलिस ने परखी तैयारियां
बदायूं, मई 28 -- बदायूं। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आपात स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में बलवा ड्रिल और दंगा नियंत्रण अभ्यास कराया गया। एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में आयोजित मॉक ड्रिल में पुलिसकर्मियों ने दंगाइयों से निपटने, भीड़ नियंत्रण और बचाव संबंधी अभ्यास किया। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय की मौजूदगी में आयोजित अभ्यास के दौरान पुलिस टीमों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पुलिस लाइन मैदान में दंगारोधी उपकरणों के साथ मॉक ड्रिल कर शस्त्रों और सुरक्षा संसाधनों की क्रियाशीलता परखी गई। पुलिसकर्मियों को समझाया गया कि बलवा या उपद्रव की स्थिति में किस तरह भीड़ को नियंत्रित करना है, पथराव से बचाव करना है और हालात को सामान्य बनाना है।ड्रिल यह भी पढ़ें- पुलिस लाइन में आयोजित हुआ दंगा नियंत्रण ड्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.