हल्द्वानी, फरवरी 25 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। मेयर गजराज बिष्ट ने वनभूलपुरा रेल भूमि प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। वहीं उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मौखिक अनुरोध कर मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजा है, जिसमें पुनर्वास की पात्रता से दंगाई और अपराधियों को बाहर करने की मांग की है। बुधवार को प्रेस से बातचीत में मेयर बिष्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हल्द्वानी के विकास को नई दिशा मिलेगी। वनभूलपुरा से अतिक्रमण हटाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए, जिससे क्षेत्र का विकास हो सके। यह भी कहा कि दंगाई और अपराधियों को पुनर्वास की पात्रता से बाहर करने से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिलेगी। सरकार को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और दोषियों को सजा दिलानी चाहिए। उन्होंने बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.