मधुबनी, मार्च 25 -- मधुबनी। दंगाइयों से निपटने के लिए मंगलवार को पुलिस केंद्र में सुरक्षा बलों ने पूर्वाभ्यास किया। मॉक ड्रिल में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि आगामी रामनवमी पर्व पर विधि व्यवस्था तथा किसी भी दंगा से निपटने के लिए पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। एसपी ने कहा कि असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर उसके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...