दंगसी नहर पुल के समीप ट्रक के धक्के से बाइक सवार सीवान के पिता की मौत, बेटा जख्मी
गोपालगंज, सितम्बर 3 -- गोपालगंज। जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के दंगसी नहर पुल के समीप गुरुवार को डीसीएम ट्रक के धक्के से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में उसका पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के खुशहाल डुमरी गांव निवासी 50 वर्षीय दीनानाथ महतो के रूप में हुई है। घायल उनका पुत्र विवेक महतो है। बताया गया कि दीनानाथ महतो अपने पुत्र के साथ बाइक से बरौली से नहर के रास्ते खुशहाल डुमरी गांव जा रहे थे।
हादसे की जानकारी इसी दौरान दंगसी नहर पुल के समीप सामने से तेज गति से आ रहे डीसीएम ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.