दंगवार में जेवर व्यवसायी से सोना छीनने का प्रयास, एक आरोपी हिरासत में
पलामू, जून 27 -- हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दंगवार में शनिवार की देर शाम में एक जेवर व्यवसायी से सोना छीनने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर फरार बदमाश की तलाश में जुटी है। दंगवार ओपी प्रभारी धरमेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ने प्रारंभिक अनुसंधान में यह जानकारी सामने आई है कि दंगवार निवासी ज्वेलरी व्यवसायी श्रवण सोनी, शनिवार की शाम अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और व्यवसायी के पास मौजूद सोना छीनने का प्रयास किया। अचानक हुई घटना से आसपास अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.