दंगल मैदान खाली करने का दिया नोटिस
फतेहपुर, मई 20 -- खागा, संवाददाता श्रीरामलीला कमेटी ने मैरिज हॉल संचालक को दंगल मैदान खाली करने का नोटिस थमाया है। एक माह के भीतर दंगल मैदान खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।बीते दिनों मैरिज हॉल परिसर में मटन-चिकन पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद श्री रामलीला कमेटी ने कड़ा रुख अपनाया है। कमेटी ने इसे अपने धार्मिक संविधान और नियमों का खुला उल्लंघन मानते हुए किराएदार को एक महीने के भीतर दंगल मैदान खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा न करने पर कानूनी और आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अयोध्या मंदिर के प्रांगण में श्री रामलीला कमेटी की एक बैठक बुलाई गई। इस बैठक में कार्यकारिणी इस निष्कर्ष पर पहुंची कि वायरल वीडियो मनोज मैरिज हॉल प्रांगण का ही है। कमेटी के पदाधिकारियों ने र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.