गाजीपुर, जनवरी 15 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर श्री श्री 1008 महात्यागी बाबा श्यामदास अखाड़ा समिति की ओर से बुधवार को नगर के रंगमहल घाट परिसर में विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ रंगमहल मंदिर के पुजारी विजय पंडित ने बजरंगबली और अखाड़ा की पूजा कर किया। इस प्रतियोगिता में वाराणसी के डीएलडब्लू, मऊ, करमपुर, भड़सर, बेलवानी, सरैया, भीमापर भुजारी, कालया, भद्रसेन, सैदपुर, खरैना, पतरही, भलया, देवचंदपुर, रामपुर, दिया, कोटिसा, भदैला, खिदिरगंज छपरा, सिधौना आदि गांवों के पहलवानों ने भाग लिया। पहलवानों ने अखाड़ा में बजरंगबली के आशीर्वाद के साथ अपने दांव-पेंच और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग में गुल्लु, जोगिंदर, राजेश सोनकर, सुभाष यादव, श्रीराम, रामप्रसाद, प्रभु यादव, हवलदार, पिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.