लखीमपुरखीरी, अप्रैल 25 -- कस्बा के मोहल्ला सरैया के खेल मैदान पर उर्स ए जाकरी खाकशारी जाकरी ने तीन दिवसीय दंगल का आयोजन किया। इसमें दूर-दूर से आये पहलवानों ने दांव पेंच अजमाये है। आयोजन का शुभारंभ जूली मेहरोत्रा और उनके पति स्पर्श मेहरोत्रा ने दंगल में आए पहलवानों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। सभासद अशफाक मंसूरी ने अखाड़े में पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराई है। कुलदीप पहलवान राजस्थान और बाबा फकीर उर्फ गुड्डू पहलवान गोरखपुर के बीच कई राउंड की कुश्ती के बाद मामला बराबर पर छूट गया। पहलवान गाजी, सुमित, राजन कालू और राहुल ने कुश्ती में दांव पेज दिखाए हैं। आयोजन कमेटी के कादिर अली, मोहम्मद इलियास, तो रियाज मियां पाल और तौसीफ समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...