चित्रकूट, फरवरी 2 -- चित्रकूट, संवाददाता। पहाड़ी कस्बे में माघ पूर्णिमा पर दो दिवसीय दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें स्थानीय के अलावा दूसरे प्रांतों से आए पहलवानों ने दांवपेच दिखाकर मल्ल युद्ध कला का प्रदर्शन किया। दंगल में जीत हासिल करने वाले पहलवानों को कमेटी पदाधिकारियों ने पुरस्कृत भी किया। दंगल का शुभारंभ समाजसेवी हरिबल्लभ उर्फ छोटू पांडेय ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने पहलवान सफीक करारी व मनोज प्रयागराज का हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरु कराई। जिसमें सफीक करारी जीते। दंगल के पहले दिन दो दर्जन कुश्तियां हुई। राजेश दरसेडा ने अजय फतेहगढ, अनूप महुआगांव ने हरबंस मलवारा, अनिल महुवागांव ने अंकित कौशांबी, बल्लू बांदा ने भूपेंद्र बाराबंकी, राजेश अगरहुंडा ने तोताराम प्रतापगढ़, लवकुश सरधुआ ने सुनील प्रयागराज को शिकस्त दी। सबसे रोमांचकारी कुश्ती महिला औ...