दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव, बड़ी कुश्ती देखने उमड़ा जनसैलाब
औरैया, मार्च 13 -- अछल्दा, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र के सुभानपुर गांव में चल रहे पांच दिवसीय मेला महोत्सव के तहत शुक्रवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाए। दंगल की सबसे बड़ी कुश्ती अयोध्या आश्रम के बाबा लाठी और दिल्ली के पहलवान कुलदीप सिंह के बीच हुई। 11 हजार रुपये की इस इनामी कुश्ती में बाबा लाठी ने कुलदीप सिंह को तीन बार पटखनी देकर जीत दर्ज की। महिला वर्ग में नेपाल की रूबी थापा और बरेली की संजू के बीच हुई कुश्ती में रूबी थापा ने जीत हासिल की। वहीं बरेली की रिया और उत्तराखंड की कोमल के बीच हुई कुश्ती में रिया विजयी रहीं। दंगल में अन्य कई रोचक मुकाबले भी हुए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान विधायक प्रदीप यादव, बाबा रामनरेश यादव, मुके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.