बागपत, फरवरी 16 -- ढिकौली गांव में रविवार को दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें 21 सौ रुपये की कुश्ती में छपरौली के भूरा पहलवान और काठा के विराट पहलवान के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी। इसके बाद काठा के दक्ष पहलवान ने मवीकलां के काले पहलवान को हराकर कुश्ती जीती। छपरौली के इरफान पहलवान ने काठा के सुनील पहलवान को मात देकर अखाड़े में तालियां बटोरी। गोठरा के प्रशांत पहलवान ने ढिकौली के गोलू पहलवान को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी। दिल्ली के प्रिंस पहलवान ने पुट्ठी के भूरा पहलवान को पराजित कर जीत अपने नाम की। आयोजकों ने बताया कि ऐसे दंगल ग्रामीण क्षेत्र की कुश्ती परंपरा को जीवित रखने के साथ-साथ युवा पहलवानों को आगे बढ़ने का मौका देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.