बलरामपुर, फरवरी 7 -- उतरौला, संवाददाता। उतरौला के फक्कड़दास चौराहे के पास प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पहलवानों ने दमदार दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहले मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के नूरा पहलवान ने काला जंग दांव लगाते हुए अमित पहलवान को चित कर शानदार जीत दर्ज की। वहीं मेरठ के सोनू पहलवान और साहिल पहलवान के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला बराबरी पर छूटा। महिला वर्ग में बलरामपुर की रानी पहलवान ने दिल्ली की लाडो को हराकर जीत अपने नाम की। दंगल देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और पूरे मैदान में उत्साह का माहौल बना देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.