भागलपुर, फरवरी 18 -- प्रखंड क्षेत्र के कसमाबाद में आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सहित डॉ. रवि सुमन कुमार उर्फ अरुण मंडल, मुखिया अरविंद मंडल, पूर्व पार्षद मनोज यादव, समाजसेवी जवाहर मंडल, मुखिया प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार थे। दंगल प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के दर्जनों पहलवानों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के द्वारा दंगल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता पहलवान दिल्ली के यश पहलवान को नकद पुरस्कार और शील्ड, द्वितीय पुरस्कार मिरहट्टी के मनीष पहलवान को शील्ड एवं नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं मौके पर अन्य प्रतिभागी पहलवानों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मौके पर काफी संख्या में कुश्ती प्रेमी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.