दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम
मुंगेर, मार्च 29 -- धरहरा/संग्रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के पचरुखी खैरवा मैदान में शनिवार को वासंती दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के कई जिलों से आए पहलवानों ने अपनी ताकत और दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे पूरे दिन मैदान में उत्साह का माहौल बना रहा। दंगल प्रतियोगिता में कुल 30 पहलवानों ने हिस्सा लिया। मुकाबले बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले रहे, जहां दर्शकों की भारी भीड़ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अंतिम मुकाबले में मुंगेर के तौफिर दियरा के पहलवान सोनू कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं लखीसराय के राकेश कुमार द्वितीय और कजरा के सुदामा कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन सपा नेता नीरज यादव, समाजसेवी राकेश कुमार, महेश यादव ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.