मुंगेर, अप्रैल 18 -- असरगंज, निज संवाददाता। सजुआ गांव के कुसहा पोखर के समीप दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। दंगल का उद्घाटन डॉ राजेश कुमार सिंह एवं पहलवान फूलो यादव ने किया। दंगल में राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपने दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मेरठ के मनीष पहलवान, बनारस के मुकेश पहलवान, झांसी के प्रमोद पहलवान, भागलपुर के ललन पहलवान, तिलकपुर के सुधीर पहलवान एवं गोसाई दासपुर भागलपुर के मनोज पहलवान सहित कई चर्चित पहलवानों ने भाग लिया। डॉ. राजेश कुमार सिंह ने पहलवानों का सम्मान किया। इस मौके पर मनीष यादव, जट्टू यादव आदि मौजूद थे। --------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.