मुंगेर, अप्रैल 17 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बिहार कला मंच पटना एवं बफ्टा, मुंगेर के तत्वावधान में भारत के प्रसिद्ध चित्रकार पद्मविभूषण आचार्य नंदलाल बोस की पुण्य तिथि पर नगर के क्यू मैक्स पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय अभिव्यंजना कार्यक्रम का समापन हुआ। अंतिम दिन के कार्यक्रम में कला दंगल और अतिथि कलाकारों का सम्मान और चित्रकारों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक हीरो राजन कुमार के कुशल संचालन और डा. महेश चंद्र चौरसिया और कवि एवं साहित्यकार प्रदीप पाल के मार्गदर्शन में आयोजित तीसरे दिन के कार्यक्रम में अतिथियों ने अपने विचार प्रकट किए।कलाधाम के लिए भूमि देने की घोषणा-समापन समारोह में झील पथ निवासी स्वराज चंद्र साहा उर्फ भुवन दा ने हवेली खड़गपुर झील के समीप नंदलाल बसु की स्मृति में कलाधाम के लिए भूमि उपलब्ध कर...