सोनभद्र, मई 4 -- सोनभद्र। प्रथम राज्य स्तरीय थ्रो बाल प्रतियोगिता एमएस इंटरनेशनल स्कूल वाराणसी में रविवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल की बालक एवं बालिकाओं की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा वैष्णवी और सुप्रिया पटेल एवं छात्र सुमित पटेल एवं अनुराग मौर्य का चयन उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ। उत्तर प्रदेश की टीम जून में राजस्थान प्रस्थान करेगी। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने प्रतिभागियों को मिष्ठान वितरित कर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव, खेल प्रशिक्षक दीपक कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार दुबे, सुनील श्रीवास्तव, आकांक्षा, अपर्णा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.