सीतामढ़ी, अप्रैल 7 -- मोहनपुर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरी उत्तरी पंचायत के बिनगामा चौर में मंगलवार की शाम गेहूं दौनी करने के दौरान थ्रेसर से निकली चिंगारी से आग लग गई। इस घटना में भूसा और दो-तीन कट्टे की गेहूं की फसल जलकर राख हो गईं, जिससे किसानों को नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार गेहूं दौनी करने के दौरान आग भड़क उठी। आग लगते ही मशीन का चालक उसे लेकर तेजी से भागने लगा। परंतु आग ने तुरंत विकराल रूप ले लिया और खेतों में तेजी से फैलने लगी। सूचना मिलते ही ग्रामीण एवं अग्निशमन विभाग के कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। दर्जनों लोगों की त्वरित कार्रवाई से आग की रफ्तार को काफी हद तक रोका जा सका। ग्रामीणों की इस सूझबूझ और तत्परता ने बड़े स्तर पर नुकसान होने से बचा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...