जहानाबाद, अप्रैल 18 -- ग्रामीणों को धूल-कण से हो रही परेशानी मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में इन दिनों गेहूं की कटनी और दौनी का कार्य चल रहा है। अभी भी अधिकांश गांव में कटनी का काम मजदूरों के माध्यम से कराया जा रहा है। कटनी के बाद दौनी के लिए बड़े-बड़े ट्रैक्टर चालीत थ्रेसर का प्रयोग किया जा रहा है। बड़े थ्रेसरों की गति काफी अधिक होती है। दाना अलग करने के साथ भूसा भी अलग कर देता है। इसके लिए थ्रेसर के द्वारा काफी तेज प्रेशर का प्रयोग किया जाता है। जिसके कारण भूसा के धूलकण काफी दूर-दूर तक पहुंच रहा है। बधार से धूलकण उड़कर गांव तक पहुंच रहा है। यह भी पढ़ें- कार्रवाई : पराली जलाने वाले 2 प्रखंडों के 4 किसानों का निबंधन रद्द यहां तक की एक गांव के धूलकण दूसरे गांव तक पहुंच रहा है। अगर देखा जाए तो पूरे ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों गेहूं के भूसा ...