फतेहपुर, मार्च 23 -- खखरेरु। थाना क्षेत्र के जहांगीर नगर गहुरा मजरे डुडियापुर गांव में थ्रेसर ले जाने से रोकने पर महिला के साथ मारपीट की। पीड़िता पूजा देवी पत्नी संजय रैदास ने अपने देवर और उसके साले पर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे बिना जानकारी दिए ट्रैक्टर का थ्रेसर ले जाने लगे। जब विरोध किया तो दोनों आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे, जिससे उसे चोटें आईं। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...