प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 18 -- रानीगंज कैथौला, हिन्दुस्तान संवाद। पुआल का भूसा बनाते समय अधेड़ का हाथ थ्रेसर में चला गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हॉस्पिटल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालगंज कोतवाली के अर्जुनपुर निवासी 50 वर्षीय शंकर वर्मा गुरुवार दोपहर में घर पर पुआल का भूसा बनाने के लिए ट्रैक्टर से चलने वाला थ्रेसर बुलाया था। पुआल लगाते समय उसका हाथ थ्रेसर में चला गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे हॉस्पिटल ले जा रहे थे लेकिन उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.