बहराइच, अप्रैल 11 -- बहराइच, संवाददाता। एक श्रमिक का थ्रेसर में गेंहू मड़ाई के दौरान दाहिना हाथ अंदर जाने से कट गया। श्रमिक को मेडिकल कालेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया है। रानीपुर थाने के हर्राजपुर निवासी अंकित (36) पुत्र गया प्रसाद शनिवार दोपहर में थ्रेसर पर गेंहूं मड़ाई कर रहा था। गेंहू की फसल थ्रेसर में डालते समय अचानक उसका दाहिना हाथ मशीन में चले जाने से कट गया। उसे मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। घायल खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.