हरदोई, अप्रैल 7 -- पाली , संवाददाता। सड़क पर चल रहे एक थ्रेसर में अचानक आग लग गई। राहगीरों की सूचना पर ट्रैक्टर चालक किसान ने ट्रैक्टर रोक कर थ्रेसर की आग निजी संसाधनों से बुझाई। इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने थ्रेसर में लगी आग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। क्षेत्र के गांव भरखनी निवासी अमर सिंह किसान है। रबी की फसल गेंहू की कटाई के बाद थ्रेसिंग का काम करते समय थ्रेसर में अचानक कुछ खराबी आ गई थी। मंगलवार को वह अपने थ्रेसर को ट्रैक्टर से जोड़कर पाली कस्बा में बिल्डिंग कराने आए थे। थ्रेसर की जाली में गेंहू व भूसा जमा था। बिल्डिंग कराकर शाम साढ़े पांच बजे के आसपास अपने गांव जा रहे थे। तब तक तेज आंधी आ गई। पाली भरखनी नहर पटरी मार्ग पर एक पेट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.