थ्रेसर में फंसकर श्रमिक की मौत, हंगामा
सोनभद्र, अप्रैल 18 -- करमा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरौली गांव में शुक्रवार की रात गेहूं की मड़ाई करते समय थ्रेसर में फंसकर एक श्रमिक की मौत हो गई। घटना के बाद थ्रेसर मालिक मौके से फरार हो गया। जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने श्रमिक की पहचान कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे तीन लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। करमा थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी किसान लालव्रत यादव के गेहूं की मड़ाई का कार्य थ्रेसर से शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे हो रहा था। यह भी पढ़ें- थ्रेसर में फंसकर श्रमिक की मौत, हंगामा थ्रेसर मालिक के साथ आए श्रमिक मड़ाई के कार्य में लगे थे। इसी दौरान एक श्रमिक का हाथ थ्रेसर में फंस गया और वह थ्रेसर के अंदर चला गया। इससे उसकी घटना स्थल पर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.