प्रयागराज, अप्रैल 7 -- बहरिया(प्रयागराज), हिन्दुस्तान संवाद। बहरिया थानाक्षेत्र के मिझुरा उर्फ दाराशिकोह गांव में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेसर में फंसकर एक मजदूर का शरीर कई टुकड़ों में बिखर गया। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले सब खत्म हो चुका था।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 20 वर्षीय सुमित पुत्र राजकुमार गांव के ही रोहित यादव के ट्रैक्टर से उसके खेत में मड़ाई कर रहा था। काम लगभग खत्म होने को था। सुमित गेहूं की बालियों से भरी बोरी थ्रेसर में डाल रहा था, तभी अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया। पल भर में उसका पूरा शरीर मशीन के अंदर खिंच गया और थ्रेसर ने उसे टुकड़े-टुकड़े कर दिए। यह देख वहां मौजूद मजदूरों की चीख निकल गई।घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया, इससे लोगों में आक्रोश फै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.