इटावा औरैया, मार्च 28 -- गांव जोधपुरा निवासी 31 वर्षीय भागीरथ शनिवार सुबह इसी क्षेत्र के गांव नगला फुंदी में एक किसान के खेत में थ्रेसर मशीन पर सरसों की कटाई करने के लिए गया था। तभी सरसों की कटाई करते समय अचानक उसका हाथ उलझ कर थ्रेसर मशीन में चला गया। साथियों ने तुरंत मशीन को बंद कराई और घायल अवस्था मे युवक को जिला अस्पताल ले गए ,वहां डाक्टर ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल युवक की पत्नी सुनीता देवी ने बताया सरसों की कटाई थ्रेसर मशीन से करा रहे थे तभी हादसा हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...