थ्रेसर मशीन में फंसकर किसान का आधा हाथ कटा
कन्नौज, जून 2 -- तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर गांव में मंगलवार की दोपहर एक ग्रामीण का हाथ थ्रेसर मशीन में फंस गया। जिससे उसका आधा हाथ कटकर अलग हो गया। परिजनों ने गंभीर अवस्था में ग्रामीण को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। यहां हालत में सुधार न होने पर उसको कानपुर रेफर कर दिया गया। अलीनगर गांव निवासी इस्लामुद्दीन (55) पुत्र समसेर मंगलवार दोपहर अपने खेत पर थ्रेसर मशीन से मक्का की फसल कटवा रहे थे। उसी दौरान अचानक उसका हाथ थ्रेसर मशीन में फंस गया। मशीन में हाथ फंस जाने से उसका एक हाथ आधा कटकर अलग होगा। परिजनों ने एम्बुलेंस की मदद से घायल को मेडिकल काॅलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। यहां इस्लामुद्दीन की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसको कानपुर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.