अयोध्या, अप्रैल 12 -- अमानीगंज,संवाददाता। खंडासा थाना क्षेत्र के कंदई कला गांव में रविवार दोपहर गेहूं की मड़ाई करके वापस लौट रहे ट्रैक्टर थ्रेसर के पलटने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी मृतक युवक धुर्वेंद्र सिंह (26) पुत्र स्व नरेंद्र बहादुर सिंह खेत से गेहूं की मड़ाई करके वापस लौट रहे थे । गांव के पश्चिम पुलिस चौकी के पीछे बनें पंचायत भवन के पास मोड़ पर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वह उसके नीचे दबकर बुरी तरह जख्मी हो गए। चौकी के पुलिस कर्मियों और ग्रामीणों ने दौड़कर आनन-फानन में उन्हें निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल भेजवाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.