बहराइच, अप्रैल 5 -- बहराइच। पयागपुर थाने के मेढ़ईपुरवा गांव में खेत मशीन से गेहूं की कटाई चल रही थी। इसी दौरान मालती नाम की महिला का दुपट्टा मशीन में फंस गया जिसके चलते वह उसमें फंस गई। मौके पर मौजूद लोग जब तक थ्रेसर को बंद कराते महिला का सिर बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजनों ने घायल महिला को आनन-फानन में एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाए। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने महिला की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक इलाज कर उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। महिला के सिर के आधे हिस्से की बाल व खाल उधड़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.