संभल, अप्रैल 13 -- थाना बनियाठेर के गांव सराय सिंकदर में रविवार दोपहर थ्रेसर के नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी की। हालांकि देररात तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया। थाना क्षेत्र के गांव सराय सिकंदर निवासी कनकपाल पुत्र हरद्वारी (62वर्ष) ने गांव निवासी चन्द्रप्रकाश के खेत में चौथाई पर गेहूं की फसल की थी। रविवार को किसान चन्द्रप्रकाश का ट्रैक्टर व थ्रेसर लेकर गेहूं की निकासी के लिए खेत पर गया था। जहां उसने गेहूं के लांक के पास थ्रेसर खड़ा कर दिया और मशीन के नीचे आराम करने के लिए लेट गया। तभी अचानक से किसान को नींद आ गई। उसके बाद खेत स्वामी का बेटा राहुल खेत पर पहुंचा और उसने थ्रेसर को लांक पर लगाने लगा। लेकिन उसने नीचे सो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.