बांदा, अप्रैल 10 -- बांदा। गेहूं की फसल की थ्रेसिंग करवा रही युवती थ्रेसर की साफ्ट में फंस गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज से कानपुर ले जाया जा रहा था। इससे रास्ते में उसकी मौत को गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरका थाना क्षेत्र के कलाना गांव के मजरा छिवलहा डेरा निवासी 25 वर्षीय सोमवती पत्नी विमलेश गुरुवार की दोपहर अपने सास ससुर के साथ खेत में गेहूं की फसल की थ्रेसिंग करवाने गई थी। वह गेहूं की कटी फसल की पूरी उठाकर ट्रैक्टर में खड़े युवक को दे रही थी। तभी उसकी साड़ी थ्रेसर की साफ्ट में फंस गई। इससे वह साफ्ट में लिपट कर चार पांच पटखनी खा गई। इसके गर्दन में चोट आ गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.