समस्तीपुर, अप्रैल 13 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के गंगापुर गांव में रविवार रात थ्रेसर से गेहूं की दौनी करने के दौरान एक हृदयविदारक घटना घटी। थ्रेसर की चपेट में आने से युवक के दोनों हाथ, नाक और दोनों कान कट गए। लहूलुहान स्थिति में युवक को लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जख्मी युवक की पहचान गंगसारा पंचायत के वार्ड 10 निवासी अशोक राम के पुत्र अमरजीत राम के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अमरजीत रविवार रात अन्य मजदूरों के साथ थ्रेसर से गेहूं की दौनी कर रहा था। यह भी पढ़ें- थ्रेसर के चपेट में आने से युवा किसान घायल इसी दौरान थ्रेसर में गेहूं का बोझा डालने वक्त उसका हाथ मशीन के अंदर फंस गया। जब तक वहां मौजूद अन्य मजदूर कुछ समझ पाते या शोर मचाकर थ्रेसर को बंद करवाते,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.