गंगापार, मार्च 17 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मेजा थाना क्षेत्र के मटिही गांव निवासी 60 वर्षीय कुंदन देवी, पत्नी राम सजीवन मंगलवार की दोपहर मजदूरी करते समय हादसे का शिकार हो गईं।वह मवैया गांव में काम कर रही थी, तभी अचानक थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस की सहायता से उसे सीएचसी रामनगर पहुंचाया। सीएचसी रामनगर में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...