खगडि़या, अप्रैल 3 -- खगड़िया। नगर संवाददाता जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बगडोव गांव में गुरुवार को गेहूं तैयार करने के दौरान एक थ्रेसर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बगडोव गांव के रहने वाले पिंटू मालाकार की 30 वर्षीया पत्नी चंदा देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह गेहूं तैयार करने के दौरान थ्रेसर के पास थी। इसी दौरान उसका साड़ी थ्रेसर में फंस गया। जब तक कोई कुछ समझ पाती तब तक वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। थ्रेसर की चपेट में आने के बाद वहां पर मौजूद लोगों ने थ्रेसर को बंद किया और महिला को जख्मी स्थिति में लेकर वहां से सदर अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन इसी बीच उसकी रास्ते में ही मौत होगई। मौत की खबर परिजनों को मिलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.