गढ़वा, अप्रैल 6 -- गढ़वा। मझिआंव थाना क्षेत्र के भुसुआ गांव निवासी मोहमद मुमताज के 17 वर्षीय पुत्र असहर अली थ्रेसर मशीन के चपेट में आने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह थ्रेसर मशीन बना रहा था। उसी दौरान अचानक उसका हाथ उसके चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...