मेरठ, अप्रैल 2 -- गुरुवार देर शाम मढियाई गांव के जंगल में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीण आननफानन में घायल बालक को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नानू निवासी 12 वर्षीय फरीद पुत्र मुक्करम गुरुवार शाम गांव के नदीम व अन्य लोगों के साथ मढियाई गांव के जंगल में गया था। वहां सरसों की फसल की मड़ाई के लिए थ्रेसर मशीन चल रही थी। इसी दौरान फरीद मशीन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद खेत में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण तुरंत उसे पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर सीएचसी रेफर कर दिया गया।सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.