हमीरपुर, मार्च 14 -- सरीला। थाना जरिया के छिबौली गांव में खेत पर फसल की थ्रेसिंग करते समय महिला किसान का हाथ थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी उंगली कट गई। गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है। छिबौली गांव निवासी 50 वर्षीय महिला किसान चंदन शनिवार को खेत पर फसल की थ्रेसिंग कर रही थी अचानक उसका हाथ थ्रेसर की चपेट में आ गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक महिला के हाथ की एक उंगली कट गई और अन्य उंगली व हाथ लहूलुहान हो गया। स्थिति को देखकर मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर को बंद कर दिया और महिला को इलाज के लिए सीएचसी सरीला लाकर भर्ती कराया। महिला के हाथ में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...