अमरोहा, अप्रैल 19 -- हसनपुर,(अमरोहा) संवाददाता। गहाई के दौरान थ्रेसर के नीचे से गेहूं की बाली निकालते वक्त कपलिंग की चपेट में आकर महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर चीखपुकार व अफरातफरी मच गई। परिवार में कोहराम मचा है।कोतवाली क्षेत्र के गांव भीम ठीकरी निवासी रूमाल सिंह खड़गवंशी शनिवार शाम अपने खेत पर थ्रेसर मशीन से गेहूं गहाई कर रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी बुधिया देवी तथा दो बेटे व दो बेटी भी काम में लगे हुए थे। गहाई समाप्त होने की ओर थी कि इस दौरान बुधिया देवी थ्रेसर के नीचे से गेहूं की बाली निकालने लगीं। अचानक उनकी साड़ी थ्रेसर की कपलिंग में फंस गई। यह भी पढ़ें- थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत कोई मदद कर पाता इससे पहले ही 35 वर्षीया बुधिया का शरीर कपलिंग में फंस गया, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही परिवार व गांव के तमाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.