जमुई, अप्रैल 7 -- झाझा । निज संवाददाता अनाज की थ्रेशिंग के दौरान थ्रेशर मशीन गिर पड़ने से एक युवक के गंभीर रूप से घायल हो जाने की एक घटना सामने आई है। सोमवार को उक्त घटना झाझा थाना के सलैया गांव में हुई है। घटना के बाद परिजन घायल युवक मनीष कुमार को इलाज के लिए झाझा स्थित सीएचसी लेकर पहुंचे। सीएचसी में मौजूद चिकित्सक ने युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी समुचित चिकित्सा हेतु जमुई के सदर अस्पताल रेफर कर दिया था। बताया जाता है कि युवक का हाथ क्षतिग्रस्त होने के अलावा उसके सिर में भी गंभीर चोट आई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...