अमरोहा, जून 10 -- अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट अकादमी के मैदान पर चल रहे अंडर-12 समर कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को ग्रुप-बी के दो मैच में से पहले में थ्री एच क्रिकेट अकादमी ने यूथ क्रिकेट अकादमी को 190 रन के बड़े अंतर से हराया जबकि दूसरे मैच में सीएसएस क्रिकेट अकादमी ने द नेक्स्ट जनरेशन क्रिकेट अकादमी को 17 रन से शिकस्त दी। पहले मैच में थ्री एच क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए। टीम की ओर से मोहम्मद अरमान ने 48 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए। यूथ क्रिकेट अकादमी की ओर से रिशु मीना और अंश छांजल ने दो-दो विकेट लिए। यह भी पढ़ें- थ्रीएच और द नेक्स्ट जनरेशन क्रिकेट अकादमी ने जीते मैच 243 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूथ क्रिकेट अकादमी की टीम 18 ओवर में 52 रन पर ढेर हो गई। कोई भी बल्ल...