नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- थौबल झड़प में तीसरी गिरफ्तारी मणिपुर के थौबल जिले में बीते रविवार दो समुदायों के बीच हुई झड़प में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मामले में अब तक कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को गिरफ्तारी के बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि थौबल जिला पुलिस की टीम ने रविवार देर रात संगाइयुमफम और आसपास के खंगाबोक इलाके में भड़की हिंसा के सिलसिले में गुरुवार को तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना के बाद जिला प्रशासन ने दोनों प्रभावित इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी। इसके तहत लोगों के अपने...