थोड़ी सी लापरवाही से भी हो सकता है हादसा: अमृतांशु
सीतामढ़ी, अप्रैल 18 -- सीतामढ़ी। अग्निशमन सेवा सप्ताह के चौथे दिन शुक्रवार को अनुमंडल अग्निशामालय, सीतामढ़ी सदर की ओर से जागरूकता एवं खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला अग्निशमन पदाधिकारी अमृतांशु के नेतृत्व में शहर के घनी आबादी वाले बाजार क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने विद्युत विभाग के सहयोग से दुकानों व होटलों में पहुंचकर आग से बचाव के उपाय बताए। फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी हादसे का कारण बन सकती है।उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिजली उपकरणों का सुरक्षित उपयोग करें, समय-समय पर वायरिंग की जांच कराएं और अग्निशामक यंत्र अवश्य रखें।इधर, यह भी पढ़ें- शहर के अस्पतालों व होटलों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.