अयोध्या, मार्च 31 -- अयोध्या संवाददाता। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में एक नाई की पिटाई कर दी गई। पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में पीड़ित कोतवाली क्षेत्र के कुशमाहा, चौबे का पुरवा निवासी अरुण कुमार का कहना है कि उसकी आशापुर के पास बाल काटने की दुकान है। सोमवार को उनकी दुकान पर तकपुरा निवासी अंकित वर्मा बाल कटाने आया था। दुकान पर मोनू,गोलू,सोनू समेत कई लोग अपनी बारी के इंतजार में थे। जिसके कारण अंकित को कुछ देर बाद आने को कहा। इस बात से नाराज होकर वह ठीक कर देने की धमकी देते हुए चला गया। कुछ देर बाद चार-पांच लड़कों के साथ लाठी-डंडा व पिस्टल लेकर आया और जातिसूचक गाली देते हुए मारापीटा तथा दुकान में तोड़फोड़ की। फिर धमकी देते हुए चला गया। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.