गया, दिसम्बर 8 -- चार दिनों से रात की बढ़ रही ठंड पर थोड़ा ब्रेक लगा है। सोमवार की सुबह ठंड रही। दिन में मौसम साफ रहा। धूप निकली। शाम होने के बाद सर्दी बढ़ गयी है। रात में ठंड कमने से न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ गया। सोमवार को अधिकतम 24.4 और न्यूनतम 10.6 डिग्री रहा। नमी अभी भी सुबह में 67 व शाम तक 87 फीसदी बनी रही। मौसम वैज्ञानिक एस के पटेल ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में मौसम के मिजाज में कोई विशेष बदलाव का अनुमान नहीं है। मौसम साफ रहेगा। सुबह धूप निकलेगी। शाम से लेकर सुबह तक ठंड रहेगी। आधी रात के बाद से ज्यादा। अभी तक हिमालय यानी पहाड़ी वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं हुआ है। इसके प्रभाव के बाद ही ठंड ज्यादा बढ़ेगी। सर्द तेज पछुआ आने के बाद कड़ाके की सर्दी का असर होगा। बताया कि 15 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ सकती है। अगले दो दिनों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.